insamachar

आज की ताजा खबर

IMD forecast torrential rain in several parts of the country today.
भारत मौसम

मौसम विभाग ने आज कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज भीतरी कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। तटीय आंध्र प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आज बारिश की संभावना है। कोंकण और गोवा, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र, रायलसीमा, सौराष्ट्र और कच्छ, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा हिमाचल प्रदेश में भी ऐसी स्थिति रह सकती है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *