मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों, पश्चिम बंगाल और बिहार में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया
मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन के दौरान देश के उत्तरी-पूर्वी हिस्सों, पश्चिम बंगाल और बिहार के अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश और अगले चार से पांच दिनों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
अगले दो से तीन दिन तक अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्रों, सिक्किम और उत्तराखंड में भी मूसलाधार बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में 16 जुलाई तक बारिश का अनुमान है।





