insamachar

आज की ताजा खबर

IMD has forecast torrential rain at several places today.
भारत मौसम

मौसम विभाग ने आज कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। उत्तर-पूर्वी भारत, कर्नाटक, केरल और माहे के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। विभाग ने सौराष्ट्र और कच्छ में आज लू चलने की भी संभावना व्‍यक्‍त की है। अगले 3-4 दिनों में आंध्र प्रदेश, बिहार, तटीय कर्नाटक, गुजरात, केरल, माहे, कोंकण और गोवा, ओडिशा, तमिलनाडु, पुदुच्‍चेरी तथा कारईक्‍काल के कुछ हिस्सों में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *