उत्तराखंड में आज और कल कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में मूसलाधार वर्षा का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों और पर्यटकों से इस दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। चारधाम यात्रा फिलहाल जारी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, आज बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं देहरादून, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के चार हजार मीटर और अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का भी अनुमान है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों और पर्यटकों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने और राहत एवं बचाव की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
ज्योतिपर्व दीपावली आज धार्मिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व…
पोलैंड के क्राको शहर में कल गोलीबारी की घटना में 6 लोगों की मौत हो…
रोशनी का त्योहार दीपावली देश-विदेश में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।…
अमरीका ने ईरान को हथियारों की सप्लाई रोकने के लिए एक नए टास्क फोर्स का…
वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्योमा…
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…