insamachar

आज की ताजा खबर

IMD issued a rainfall warning for Palghar, Thane, Pune, and Nashik in Maharashtra.
भारत मौसम

महाराष्ट्र में मौसम विभाग ने पालघर, ठाणे और पुणे और नासिक में बारिश के लिए चेतावनी जारी की

महाराष्ट्र में मौसम विभाग ने पालघर, ठाणे और पुणे और नासिक में बारिश के लिए चेतावनी जारी की है।

पुणे जिले के घाट क्षेत्र लोनावला, मावल, ताम्हिनी और भोर में लगातार तेज बारिश जारी है, जिससे नदियों और नाले उफान पर हैं। भूस्खलन और अचानक बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों से झरनों और पहाड़ी इलाकों में जाने से बचने की अपील की है।

इस बीच, मुंबई और पुणे के बीच सड़क संपर्क बहाल कर दिया गया है। नासिक के घाट क्षेत्र जिनमें इगतपुरी और त्र्यंबकेश्वर शामिल हैं में भी अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई है। मुंबई महानगर क्षेत्र में बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आई है हालाकि ठाणे और पालघर जिले के कुछ हिस्सों में अब भी भारी बारिश जारी है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *