insamachar

आज की ताजा खबर

IMD issued a red alert for heavy rain in Mumbai today
भारत मौसम

मौसम विभाग ने आज मुंबई में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज मुंबई में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बारिश में जलभराव को देखते हुए पुलिस ने लोगों को घर में ही रहने और आपात स्थिति में सहायता के लिए 100 या 112 नंबर पर सम्‍पर्क करने की सलाह दी है। तेज वर्षा के कारण कल 11 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 10 को मुंबई से नजदीकी हवाई अड्डों की ओर मोड़ दिया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्थिति का जायजा लिया और रायगढ़ के जिलाधिकारी को बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने का निर्देश दिया। भूस्खलन के बाद रायगढ़-पुणे मार्ग पर तम्हिनी घाट पर यातायात रोक दिया गया है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल की टीम को तैनात किया गया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *