भारत

मौसम विभाग ने जम्‍मू-कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में आज मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर. के. जेनामणि ने कहा कि ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर वर्षा होने के आसार हैं।

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश से जनजीवन पर बुरी तरह असर हुआ है। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी वर्षा के बीच आठ जिलों कांगड़ा, चंबा, उना, मंडी, कुल्लू, सोलन, बिलासपुर और हमीरपुर में आज सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। उधर, चंबा जिला में पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान आज तीन श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा खराब परिस्तिथि को देखते हुए यात्रा पर रोक लगा दी गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार प्रदेश भर में भूस्खलन से तीन राष्ट्रीय उच्च मार्ग व 625 संपर्क सड़कें यातायात के लिए अवरूद्व हैं। कुल्लू जिला में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 305 अवरूद्व है, जबकि मंडी जिला में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग -3 और मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग -154 शामिल हैं।

दिल्‍ली में जो है रूक-रूक के बारिश होता है, लाइट रेन और वैरी लाइट रेन ये बना रहेगा। मॉनसून काफी एक्‍टिव है, उत्‍तर-पश्चिम भारत में इसलिए हम लोग रेड कलर का वॉर्निंग हिमालय क्षेत्र में दिया है। मेनली हिमाचल प्रदेश और जम्‍मू-कश्‍मीर और अगर पूर्व भारत का बात करें तो मेनली जो है कम दबाव का क्षेत्र बनने का है नेक्‍स्‍ट 48 आवर्स में। और ओडिशा में हेवी रेनफॉल का वॉर्निंग इशू किया गया है।

Editor

Recent Posts

सीसीआई ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में लगभग 6.63% अल्पांश शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में 6.63% अल्पांश…

42 मिनट ago

ICC T20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया

ICC टी-ट्वेंटी विश्व कप में कल रात ग्रुप-ए के मैच में भारत ने नामीबिया को…

44 मिनट ago

बांग्‍लादेश में मतगणना जारी, बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी 13वें राष्‍ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की ओर

बांग्‍लादेश में मतगणना जारी है। बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी 13वें राष्‍ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की…

47 मिनट ago

RBI ने किसानों को व्यापक ऋण सुविधा के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के मसौदा नियमों में संशोधन किया

भारतीय रिज़र्व बैंक ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए संशोधित मसौदा नियम जारी किए…

51 मिनट ago

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और पुडुचेरी सरकार ने ब्लू इकॉनमी और तटीय लचीलेपन को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) और पुडुचेरी सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण…

54 मिनट ago

सीसीआई ने इनोमोटिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सीमेंस लिमिटेड के लो वोल्टेज मोटर व्यवसाय के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अमुंडी एसेट मैनेजमेंट एस.ए.एस. (अधिग्रहणकर्ता) और आईसीजी पीएलसी (लक्ष्य कंपनी) के…

1 घंटा ago