भारत

मौसम विभाग ने चक्रवात फेंगल के पहले तमिलनाडु के तीन जिलों और पुद्दुचेरी के एक जिले में आज तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने चक्रवात फेंगल के पहले तमिलनाडु के तीन जिलों और पुद्दुचेरी के एक जिले में आज तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु के मयिलादुतुरई, नागापटिटनम और तिरूवरूर जिलों तथा पुद्दुचेरी के कराईकल के लिये अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु और पु्द्दुचेरी में अचानक बाढ आने की चेतावनी भी दी गयी है।

मौसम विभाग ने बंगाल के दक्षिण-पश्‍चिम खाडी पर बने गहरे दबाव के आज चक्रवात फेंगल में बदलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। इसके असर से तमिलनाडु और पुद्दुचेरी के अनेक स्‍थानों पर आज और कल मूसलाधार वर्षा होने की आशंका है। बृहस्‍पतिवार से शनिवार तक आन्‍ध्र प्रदेश में तेज वर्षा होने की संभावना व्‍यक्‍त की गई है। मछुआरों को इस दौरान समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल की सात टीमें तमिलनाडु और पुद्दुचेरी भेजी गई हैं। इन्‍हें कराईकल, तंजावुर, तिरूवरूर, नागापटि्टनम और माइलादुतुरई सहित अन्‍य आशंकित जिलों में राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें…

5 घंटे ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में आईआईटी मद्रास यूनिकॉर्न वेंचर फंड लॉन्च किया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज बेंगलुरु में आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में…

5 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने केरलम के कोल्लम में महिला सशक्तीकरण और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम…

6 घंटे ago

कल रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे: वित्त मंत्रालय

वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए कल रविवार को…

7 घंटे ago