अंतर्राष्ट्रीय

भारत और अंतरराष्‍ट्रीय सौर गठबंधन ने फिजी, कोमोरॉस, मेडागास्‍कर और सेशेल्‍स में नई सौर परियोजनाओं के समझौते पर हस्‍ताक्षर किए

भारत और अंतरराष्‍ट्रीय सौर गठबंधन ने फिजी, कोमोरॉस, मेडागास्‍कर और सेशेल्‍स में नई सौर परियोजनाओं के समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं। विदेश मंत्रालय और अंतरराष्‍ट्रीय सौर गठबंधन के बीच कल नई दिल्‍ली में परियोजना कार्यान्‍वयन संधि पर हस्‍ताक्षर हुआ।

भारत हिंद- प्रशांत क्षेत्र के इन देशों में नई सौर परियोजनाओं के लिए 20 लाख डॉलर निवेश करने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त कर चुका है। परियोजना कार्यान्‍वयन एजेंसी के रूप में अंतरराष्‍ट्रीय सौर गठबंधन कोमोरॉस, फिजी, मेडागास्‍कर और सेशेल्‍स के लिए भारत से वित्तीय सहायता उपलब्‍ध कराएगा। परियोजनाओं के सफल कार्यान्‍वयन से ऊर्जा अपूर्ति बढने, रोजगार के अवसर सृजित होने और हिंद प्रशांत क्षेत्र के इन देशों में गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होने की आशा है।

सौर ऊर्जा से इन देशों को जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में भी मदद मिलेगी। इन देशों में स्‍वच्‍छ ऊर्जा के लिए भारत के निवेश से जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने की क्‍वाड संगठन की प्रतिबद्धताएं पूरी करने में मदद मिलेगी।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

13 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

13 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

14 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

14 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

14 घंटे ago