भारत

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में कल तक भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में कल तक भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले दो से तीन दिनों तक दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना और उत्तराखंड में भी भीषण गर्मी की आशंका है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, कोंकण, गोवा, ओडिशा, सौराष्ट्र, कच्छ, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कारईक्‍काल में भी गर्म और उमस भरे मौसम की संभावना है।

बिहार, आंतरिक कर्नाटक और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में रविवार तक भारी बारिश की आशंका व्‍यक्‍त की है। विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के दौरान केरल, माहे, लक्षद्वीप, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईक्‍काल, तेलंगाना और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की संभावना व्‍यक्‍त की है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश और तटीय कर्नाटक में भी कल तक इसी तरह के मौसम रहने की संभावना है।

Editor

Recent Posts

नाबार्ड द्वारा विकसित आरएसवीसी-अमृत प्लेटफॉर्म का शुभारंभ

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार, प्रोफेसर अजय कुमार सूद ने 15 अगस्त 2025 को,…

11 घंटे ago

भारत सरकार का दूरसंचार विभाग 17 से 21 अगस्त तक पुणे में ब्रिक्स आईसीटी ट्रैक का आयोजन करेगा

भारत की 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता के अंतर्गत, दूरसंचार विभाग पुणे में 17 से 21…

13 घंटे ago

अहीसा डिजिटल इनोवेशन्स ने स्वदेशी VEGA माइक्रोप्रोसेसर का उपयोग करके निर्मित ब्रॉडबैंड चिप ‘वि‍हान’ के साथ सिलिकॉन चिप निर्माण में प्रथम चरण की सफलता हासिल की

सेमीकंडक्टर चिप डिजाइन, सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन में एक महत्वपूर्ण वैल्यू ड्राइवर है। यह कुल वैल्यू…

13 घंटे ago

इंडोनेशिया के पूर्वी तट पर आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में बीस लोगों की मौत

इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र के पास आज सवेरे आए 7 दशमलव 7 तीव्रता के भूकंप…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एक वर्ष में 1 करोड़ युवाओं को एआई कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में विकसित भारत की दिशा में भारत की अगली ऊंची छलांग का आह्वान किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपने 80वें स्वतंत्रता दिवस के…

14 घंटे ago