मौसम विभाग ने आज पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया
मौसम विभाग ने आज पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अगले पांच दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में भी लू की चेतावनी जारी की है।





