मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के लिए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में भीषण लू की स्थिति के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, तेलंगाना और उत्तराखंड में भी कल तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। विभाग ने अगले दो दिनों के लिए पश्चिम बंगाल का गांगेय क्षेत्र, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और करईक्काल में भी गर्म और उमस भरे मौसम का अनुमान व्यक्त किया है।
कल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्रों और सिक्किम में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के लिए तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। वहीं, कल बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कोंकण, गोवा, लक्षद्वीप, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आज ओडेंस में शुरू हो रहा है। दो ओलंपिक पदक विजेता…
निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के प्रयास…
केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर लाभ को अधिकतम खुदरा मूल्य के 30% तक…
सरकार ने राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार कर लिया है। ये वैश्विक स्तर…
भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़…
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में कल नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश के दौरान…