मौसम विभाग ने आज असम और मेघालय में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कल तक पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्र, कर्नाटक, तेलंगाना, केरलम, गोवा, ओडिशा और पूर्वोत्तर के कुछ स्थानों पर तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की है। बिहार, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, पुद्दुचेरी और कारईक्काल में भी दिन के दौरान ऐसी ही स्थिति रहेगी। आज हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवा और बादल गरजने के साथ वर्षा का भी अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना में कल तक लू चलने की संभावना है।





