भारत

मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून सक्रिय है और कई क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। स्‍थानीय मौसम विभाग ने आज राज्य के पांच जिलों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार हो रही मानसूनी वर्षा से जनजीवन प्रभावित हुआ है। भूस्खलन के कारण अनेक संपर्क सड़कें अवरुद्ध हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में बिजली और पेयजल आपूर्ति भी बाधित हुई है। प्रभावित इलाकों में बहाली का कार्य जारी है।

इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला ने आज कांगड़ा, मंडी, चंबा, सिरमौर और कुल्लू जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। एहतियात के तौर पर कांगड़ा, मंडी, चंबा और सिरमौर जिलों में सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों को आज लगातार दूसरे दिन भी बंद रखने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा नदियों, नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

Editor

Recent Posts

अमरीकी सेना ने ईरान के रॉकेट लॉन्चरों पर हमले किए, जवाब में ईरान ने पश्चिम एशिया में अमरीकी ठिकानों को निशाना बनाया

अमरीका ने कल रात होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थित लारक द्वीप पर ईरान के सैन्य ठिकानों…

2 घंटे ago

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा – वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की आर्थिक विकास दर 7 प्रतिशत या उससे अधिक रहने की संभावना

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की आर्थिक विकास…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी शंघाई सहयोग संगठन समिट में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के किर्गिस्तान दौरे पर बिश्केक पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं को दिया जाना वाला सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

प्रधानमंत्री ने आज ताशकंद में शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस वर्ष ताशकंद में…

2 घंटे ago

राष्ट्रीय जैव-विविधता प्राधिकरण ने जैव-विविधता संरक्षण के लिए पहुँच एवं लाभ-साझाकरण निधि में 5.68 करोड़ रुपये जारी किए

राष्ट्रीय जैव-विविधता प्राधिकरण(एनबीए) ने जैविक संसाधनों के उपयोग से उत्पन्न पहुंच एवं लाभ-साझाकरण(एबीएस) तंत्र के…

2 घंटे ago