मौसम विभाग ने ओडिशा के छह जिलों में आज भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की आशंका है। हमारे संवाददाता ने बताया कि ओडिशा के मुख्य सचिव ने कल एक बैठक में गर्मी से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की।
ओडिशा के मुख्य सचिव मनोज आहूजा ने कल भुवनेश्वर के लोक सभा भवन में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। सभी जिला कलेक्टरों को गर्मी से निपटने के लिए जारी किए गए निर्देशों की प्रभावशीलता की नियमित निगरानी करने के लिए कहा गया है। जिला आपातकालीन अधिकारियों को स्थिति के बारे में नियमित रूप से जिला कलेक्टरों को अपडेट करने का निर्देश दिया गया है। लोगों को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सीधे धूप में निकलने से बचने और हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी गई है।
भारत के औषधि नियंत्रक ने वजन घटाने वाली दवा (जीएलपी-1) की आपूर्ति श्रृंखला में नैतिक…
आज विश्व तपेदिक दिवस है। इसका उद्देश्य तपेदिक के विनाशकारी स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक परिणामों…
भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज पहली राष्ट्रीय इंडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू होगी। इसके साथ…
दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया में उड़ान भरने के कुछ समय बाद एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो…
निर्वाचन आयोग ने कल रात पश्चिम बंगाल में एस.आई.आर. के बारे में न्यायालय के निर्णय…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से टेलीफोन…