आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 30 मार्च 2025

भारत और अमरीका के बीच टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को कम करने के लिए चार दिन की वार्ता खत्म होनें को लगभग सभी अखबारों ने अपनी सुर्खी बनाया हैं। अमर उजाला लिखता है- वार्ता खत्म, दोनों देशो का रूख सकारात्मक। पत्र ने अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के इस बयान को सुर्खी दी है- ट्रम्प बोले भारत के पास महान प्रधानमंत्री, मोदी बेहद बुद्धिमान, टैरिफ का सार्थक समाधान।

उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में ठंडी हवाए चलनें से मौसम में आए बदलाव को अमर उजाला ने सुर्खी दी हैं- ठंडी हवाओं से गर्मी में सर्दी का अहसास।

राजस्थान पत्रिका ने आज से विक्रम संवत् 2082 के शुरू होने को अपनी बैनर हेडलाईन बनाते हुए लिखा है- भारतीय संस्कृति और ज्ञान विरासत का उत्सव मनाने का दिन। आइये मनाएं धरती की खुशहाली का नववर्ष। भारत का सबसे प्राचीन संवत् हैं विक्रम। हमारा कैलेंडर खगोलीय गणनाओं पर आधारित।

पंजाब केसरी ने बडी उपलब्धि शीर्षक से सुर्खी दी है- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरों ने सेमी-क्रायोजेनिक इंजन विकसित किया, सभी परीक्षण सफल रहे।

Editor

Recent Posts

आज विश्व पर्यटन दिवस है

आज विश्व पर्यटन दिवस है। इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस का विषय है– “पर्यटन को…

39 मिनट ago

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, खराब मौसम के बीच चार धाम यात्रा स्थगित

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण आज चार धाम यात्रा स्थगित रहेगी। मौसम…

58 मिनट ago

भारत वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का पहला मुकाबला आज दोपहर तिरुवनंतपुरम में

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का पहला मैच आज…

1 घंटा ago

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार वर्षा से कई जिलों में सामान्‍य जन-जीवन अस्त-व्यस्त

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार वर्षा से कई जिलों में सामान्‍य…

1 घंटा ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यूएन महासभा को किया संबोधित, मौजूदा वैश्विक संघर्ष और सीमा-पार आतंकवाद पर रहा फोकस

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि मौजूदा संघर्षों के बीच सभी पक्ष…

1 घंटा ago

रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्‍यता के दावे का पुरजोर समर्थन किया

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी…

1 घंटा ago