मौसम विभाग (IMD) ने देश के पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा कि विदर्भ और तेलंगाना क्षेत्र में आज मूसलाधार बारिश होने की संभावना है और असम, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे, तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में भी आज भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने यह भी अनुमान लगाया है कि चक्रवाती तूफान आसना पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और धीरे-धीरे कमजोर होकर उत्तर-पश्चिम अरब सागर के ऊपर दबाव में बदल जाएगा। इसमें कहा गया है कि उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों के पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर दबाव उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है और उसी क्षेत्र पर केंद्रित है।
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कल नई दिल्ली में नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसेन…
मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और काराईक्काल में अगले पांच दिन के दौरान भारी बारिश…
तुर्किये में संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई है। सम्मेलन…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में ऐतिहासिक…
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह आज दोपहर दो दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे।…