भारत

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में अत्यधिक तेज वर्षा का अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज के लिए गुजरात, कोंकण तथा गोवा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, सौराष्ट्र, कच्छ और छत्तीसगढ़ में अत्यधिक तेज वर्षा का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने उत्तरी तमिलनाडु, कर्नाटक से सटे रायलसीमा, राजस्‍थान, तेलंगाना से सटे दक्षिण मराठवाडा, दक्षिणी हरियाणा, पश्चिमी और पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश के लिए हल्की से मध्यम वर्षा का भी अनुमान व्यक्त किया है।

उत्तराखंड, पश्चिम बिहार, पूर्वी झारखण्ड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में रात में तेज बारिश होने की भी संभावना व्यक्त की गई है।

दिल्‍ली में कल देर रात हल्की वर्षा हुई। विभाग ने नौ सितम्बर तक शहर में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से मध्यम वर्षा और गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना व्यक्त की है।

Editor

Recent Posts

बिहार में नदियों के जलस्तर में कमी आने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को राहत मिली

बिहार में गंगा, गंडक, कोसी और सोन समेत विभिन्न नदियों के जलस्तर में कमी आने…

2 घंटे ago

बम्‍बई हाई कोर्ट ने पीएम मोदी पर राहुल गाधी की टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ वर्ष 2019 में दायर मानहानि मामले में जारी समन को रद्द करने से इनकार किया

बम्‍बई उच्च न्यायालय ने आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के खिलाफ…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्‍यास और लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के वड़ोदरा में 35 हजार करोड़ रूपए की विभिन्‍न…

2 घंटे ago

पीएम-सेतु ने उद्योग-उन्मुख ITI रूपांतरण को सुदृढ़ किया; पांचवीं राष्ट्रीय संचालन समिति ने 735.70 करोड़ रुपये के एसआईपी को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री कौशल और रोजगार क्षमता परिवर्तन कार्यक्रम (पीएम-सेतु यानी पीएम-एसईटीयू) की पांचवीं राष्ट्रीय संचालन समिति…

2 घंटे ago

भारतीय वायु सेना ड्रोनथॉन-2026: 14 से 16 सितंबर तक जैसलमेर के पोखरण रेंज में आयोजित होगी

भारतीय वायु सेना ड्रोनथॉन-2026 का आयोजन कर रही है, जिसका उद्देश्य घरेलू निर्माताओं को मानवरहित…

2 घंटे ago

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने संपत्ति मालिक परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने संपत्ति मालिक…

9 घंटे ago