भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया के साथ वार्ता की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बंदर सेरी बेगवान में ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया के साथ वार्ता की। प्रधानमंत्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि वे सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया से मिलकर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि उनके बीच व्यापक बातचीत हुई, जिसमें दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और ब्रुनेई व्यापार, वाणिज्यिक संबंधों और लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ब्रुनेई और सिंगापुर की अपनी दो देशों की यात्रा के पहले चरण में कल बंदर सेरी बेगवान पहुंचे। इस अवसर पर वहां के युवराज और वरिष्ठ मंत्री हाजी अल-मुहतादी बिल्लाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगवानी करते हुए उनका औपचारिक स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी द्विपक्षीय यात्रा पर ब्रुनेई जाने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं। उनकी यह यात्रा भारत-ब्रुनेई के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है।

कल प्रधानमंत्री मोदी ने बंदर सेरी बेगवान में भारतीय उच्चायोग के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने ब्रुनेई में उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद का भी दौरा किया।

प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के दूसरे चरण में आज सिंगापुर के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री मोदी वहां के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के निमंत्रण पर सिंगापुर जा रहे हैं। इस दौरान दोनों नेता भारत-सिंगापुर रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करेंगे और आपसी हित के क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

प्रधानमंत्री करीब छह साल बाद सिंगापुर जाएंगे। भारत का सिंगापुर के साथ मजबूत रक्षा संबंध रहा है। दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश में लगातार वृद्धि हुई है। आसियान संगठन में सिंगापुर, भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार होने के साथ प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का एक प्रमुख स्रोत भी है।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मुंबई में अमरीकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मुंबई में अमरीकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।…

2 घंटे ago

भारत ने यूएन में अपने ‘परमाणु हथियारों का पहले इस्तेमाल न करने’ के संकल्प पर जोर दिया

भारत ने परमाणु हथियारों का पहला प्रयोग न करने और गैर-परमाणु हथियार संपन्न देशों के…

2 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने UAE के उपप्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला बिन ज़ायद अल नाहयान से मुलाकात की

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात-यूएई के उपप्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला…

2 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने SCO के सदस्य देशों से आतंकवाद के पूरे तंत्र को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों से आतंकवाद के…

2 घंटे ago

WWF-इंडिया EIACP ने 20 अक्टूबर से 8 नवंबर 2026 तक राष्ट्रव्यापी ग्रीन दिवाली अभियान शुरू किया, नागरिकों से पटाखे-मुक्त दिवाली मनाने की अपील की

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ -इंडिया के प्रोग्राम सेंटर…

2 घंटे ago

70वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस आज नागपुर के दीक्षाभूमि में मनाया जाएगा

70वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस आज नागपुर के दीक्षाभूमि में मनाया जाएगा। भारतीय संविधान के शिल्पकार…

9 घंटे ago