मौसम

मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम, उत्तर और पूर्वी क्षेत्र में अगले दो दिनों के लिए भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने देश के पश्मिोत्‍तर, उत्तर और पूर्वी हिस्सों में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन से चार दिनों तक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिसा के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्‍टर आर.के. जेनामणि ने बताया कि आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों में औसत तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

सीवियर हीट वेव कंटीन्‍यू टू प्रीवेल हो रहा है अभी पंजाब, हरियाणा, चण्‍डीगढ और हमारा राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में फर्दर पूर्व भारत जैसे उत्तर प्रदेश से लेकर के बिहार, झारखंड और ओडिसा तक फैला हुआ है। उष्‍ण लहर, अति उष्‍ण लहर जो चल रहा है अभी तीन से चार दिन तक रहेगा। इसी को देखते हुए सभी को बार-बार वार्निंग दिया जाता है कि तापमान को देखते हुए अपना-अपना सेफ्टी एक्‍शन लें।

मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर में तेज वर्षा जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। गोवा और महाराष्ट्र में तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सोमवार तक कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में यही स्थिति बनी रहेगी।

Editor

Recent Posts

DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर से सतह से सतह पर मार करने वाली क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने कल ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण केंद्र से स्वदेशी…

4 घंटे ago

सरकार ने देश की स्वदेशी एआई क्षमताओं को मजबूत करने के लिए इंडिया एआई मिशन के अंतर्गत 3 नए स्वदेशी एआई फाउंडेशन मॉडल लॉन्च किए

भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की है। सरकार ने कल…

4 घंटे ago

NHRC ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से महाराष्ट्र के शहरों में बालिकाओं की बिक्री और तस्करी की खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…

17 घंटे ago

आईएनएस सह्याद्रि ने बुसान में भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास संपन्न किया

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान…

19 घंटे ago

APEDA ने अरुणाचल प्रदेश के ज़िरो से दुबई तक 1.5 मीट्रिक टन (एमटी) कीवी के प्रायोगिक निर्यात में सहायता की

भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…

19 घंटे ago