आज का अखबार हिंदी 14 जून 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

राष्‍ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में ग्रेस मॉर्क्‍स रद्द करने के राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए के फैसले को आज के सभी समाचार पत्रों ने पहले पन्‍ने पर दिया है। दैनिक जागरण की सुर्खी है एक हजार पांच सौ 63 अभ्‍यर्थियों के ग्रेस मॉर्क्‍स रद्द। राजस्‍थान पत्रिका लिखता है- सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान एनटीए ने माना अंक देने में हुई गडबडी। 23 जून को दोबारा परीक्षा दे सकेंगे एक हजार पांच सौ 63 अभ्‍यर्थी, बनेगी नई मैरिट।

श्रद्धालुओं की बस पर हमले सहित कई आतंकी घटनाओं के मद्देनजर प्रधानमंत्री द्वारा जम्‍मू-कश्‍मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने को नवभारत टाइम्‍स ने प्रमुखता दी है। पीएम मोदी ने गृहमंत्री और राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से बातचीत की। आतंकियों पर सख्‍ती का निर्देश।

वहीं जनसत्‍ता ने जम्‍मू-कश्‍मीर के सभी स्‍कूलों में राष्‍ट्रगान अनिवार्य करने का समाचार देते हुए लिखा है स्‍कूल शिक्षा विभाग ने केंद्रशासित प्रदेश के सभी स्‍कूलो में प्रात: राष्‍ट्रगान अनिवार्य करने संबंधी परिपत्र जारी किया।

अग्निपथ पर चलना अब होगा और आकर्षक। राष्‍ट्रीय सहारा ने लिखाा है कि केंद्र सरकार ने दस अलग-अलग मंत्रालयों के सचिवों को अग्निपथ योजना की समीक्षा का कार्य सौंपा।

दिल्‍ली को अतिरिक्‍त जल देने से हिमाचल का इनकार, हिंदुस्‍तान की सुर्खी है।

Editor

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे निम्‍न दबाव के कारण उडीसा में मौसम खराब

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे निम्‍न दबाव के कारण उडीसा में मौसम खराब…

1 घंटा ago

आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के आज आठ वर्ष पूरे

आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के आज आठ वर्ष पूरे हो गये हैं। प्रधानमंत्री…

1 घंटा ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने ब्रिक्स कर प्रमुखों की बैठक का उद्घाटन किया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि आगामी कुछ वर्षों में बहुपक्षीय कर वार्ताओं…

1 घंटा ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज गुजरात के वड़ोदरा में महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के 75वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज वड़ोदरा, गुजरात में महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के 75वें वार्षिक दीक्षांत समारोह…

1 घंटा ago

ग्राहकों की सुविधा के लिए रविवार, 27 सितंबर को बैंक खुले रहेंगे

बैंक संघों के संयुक्त मंच (यूएफबीयू) द्वारा 28 से 30 सितंबर, 2026 तक प्रस्तावित तीन…

1 घंटा ago

सरकार ने स्वदेशी ई-प्लेन उन्नत हवाई परिवहन समाधान विकसित करने के लिए यूबीफ्लाई टेक्नोलॉजीज को 285 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की स्वीकृति दी

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने स्वदेशी ई-प्लेन उन्नत हवाई परिवहन…

1 घंटा ago