भारत

मौसम विभाग ने अत्‍यधिक घने कोहरे के कारण दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए कई स्थानों पर अत्‍यधिक घने कोहरे के कारण ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली में आज घना कोहरा और कम दृश्यता रही, जिससे उड़ान और रेल परिचालन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 9 बजे दिल्ली की दृश्यता कम होकर शून्य मीटर हो गई। एक रिपोर्ट-

घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 26 रेलगाडि़यां चार घंटे तक की देरी से चल रही हैं। इनमें गोरखधाम एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति, श्रम शक्ति, अयोध्या, तेलंगाना़, महाबोधि और गोंडवाना एक्सप्रेस रेलगाडियां शामिल हैं। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के कारण कई उड़ानों में देरी की सूचना मिली है। यात्रियों को यात्रा से पहले उड़ानों और रेलगाडि़यों की समय की जांच करने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गरजने के साथ तूफान की संभावना व्‍यक्‍त की है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री धन–धन्य कृषि योजना का आज एक वर्ष पूरा हुआ

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना की…

14 मिनट ago

रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे गए और तीन सौ से अधिक घायल हुए

सऊदी अरब में रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे…

16 मिनट ago

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू हो गया है। नौ दिन का यह धार्मिक…

20 मिनट ago

उत्तर रेलवे ने कहा- आज सभी रेल सेवाएं सामान्य समय सारणी के अनुसार संचालित होंगी

उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि आज सभी रेलगाडि़यां अपने निर्धारित…

23 मिनट ago

भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 क्रिकेट मैच आज

भारत आज इंदौर में वेस्टइंडीज के साथ तीसरा T-20 क्रिकेट मैच खेलेगा। यह मैच होलकर…

40 मिनट ago

दिल्ली में हुई घटनाओं को लेकर OHCHR कार्यालय की चिंताएं निराधार, देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप अनुचित: भारत

भारत ने कहा है कि दिल्ली में कल हुई घटनाओं को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार…

42 मिनट ago