भारत

मौसम विभाग ने आज गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अत्यधिक तेज वर्षा के लिए रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अत्यधिक तेज वर्षा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। गुजरात, तटीय और दक्षिणी भीतरी कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश में आज मूसलाधार बारिश हो सकती है। गोवा, मध्‍य महाराष्‍ट्र और तेलंगाना में कल तक तेज बारिश होने की सम्‍भावना है।

गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना में कल तक तेज बारिश होने की संभावना है। तेलंगाना में बाढ़ का कहर जारी है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के जवानों ने दो हेलीकॉप्टरों की मदद से कल राज्य के भद्राद्री कोठागुडेम जिले के पेद्दावागु में बाढ़ में फंसे 28 लोगों को सुरक्षित बचाया। कृषि मंत्री टी. नागेश्वर राव और मुख्य सचिव शांति कुमारी ने हैदराबाद से स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को व्यापक वर्षा के मद्देनजर सतर्क रहने का निर्देश दिया। इस बीच, हैदराबाद मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के प्रभाव के कारण आज और कल तेलंगाना के जिलों में तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

7 घंटे ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

7 घंटे ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

8 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

8 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

8 घंटे ago