मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश से प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।
मौसम विभाग ने नैनीताल, चम्पावत और ऊधम सिंह नगर जिलों के लिए अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने, जिला आपदा परिचालन केंद्रों को चौबीसों घंटे सक्रिय रहने तथा राहत एवं बचाव दलों को तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भूस्खलन संभावित मार्गों पर आवश्यक मशीनरी और संसाधन उपलब्ध रखने को कहा गया है।
इस बीच, सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने प्रदेशवासियों, चारधाम यात्रियों और पर्यटकों से मौसम की चेतावनियों का पालन करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी-सी.जे.पी. के विरोध प्रदर्शन को अनुमति…
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया…
अमरीका के श्रम विभाग द्वारा कुछ कंपनियों के स्थायी श्रम प्रमाणन-पी.ई.आर.एम. कार्यक्रम पर लगाई गई…
विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने कहा है कि मौजूदा अल नीनो की स्थिति और…
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा कारणों…
रेल मंत्रालय ने बताया है कि आज दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती गंतव्यों…