भारत

मौसम विभाग ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों में भयंकर लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों में भयंकर लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के वरिष्‍ठ वैज्ञानिक आर. के. जेनमणि ने यह जानकारी दी।

जो हीटवेव का कन्‍डीशन है, वो मेनली बंगाल का जो गैंगटिक वैस्‍ट बंगाल है और ओडिशा है, उसके लिए रेड कलर वार्निंग, हीटवेव टू सीवियर हीटवेव ओवर ओडिशा और जीडब्‍ल्‍यूवी के लिए किया गया है। और ये 28 से लेकर के 30 तक रहेगा। हमारे पास जो तापमान मिला है वो 41 से 44 वहां रिकॉर्ड हो रहा है। 15 अप्रैल ओडिशा से ये हीटवेव शुरू हुआ और जो गैंगटिक वैस्‍ट बंगाल है वो 17 अप्रैल से शुरू हुआ है। तो इसकी वजह से बहुत ज्‍यादा इम्‍पैक्‍ट होने का उम्‍मीद है। इसको छोड़कर झारखंड, बिहार, आन्‍ध्र प्रदेश, तेलंगाना ये सब इलाकों में भी हीटवेव ऑरेंज कलर हम लोग तीन से चार दिन तक जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया है कि बिहार, झारखंड, तेलंगाना, रायलसीमा, अंदरूनी कर्नाटक, तमिलनाडु, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, केरल, माहे, कोंकण, पश्चिम उत्‍तर प्रदेश, तटीय आंध्रपदेश और यानम में मंगलवार तक भीषण गर्मी की संभावना है। गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ उप हिमालयी क्षेत्रों में भी इस दौरान भीषण गर्मी के आसार हैं।

Editor

Recent Posts

जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से 15 बच्चों सहित एक सौ 39 लोगों की मौत

पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से…

3 घंटे ago

सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले में घायल एक भारतीय नागरिक की मौत

सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले…

3 घंटे ago

सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर दो दिन में दूसरे हूती हमले में एक व्यक्ति की मौत और 11 लोग घायल

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरे हमले में…

3 घंटे ago

रूस और यूक्रेन युद्ध में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए सहमत: डोनाल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच करीब…

3 घंटे ago

वेस्टइंडीज़ को तीसरे टी-20 मुकाबले में 14 रन से हराकर भारत श्रृंखला में 2-1 से आगे

क्रिकेट में, भारत ने कल रात इंदौर के होलकर स्टेडियम में तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच…

3 घंटे ago

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

18 घंटे ago