मौसम

मौसम विभाग ने मई 2024 के पहले सप्ताह के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया; 3 मई तक भीषण लू की स्थिति जारी रहने की संभावना

एक चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) पूर्वोत्तर बांग्लादेश के ऊपर बना हुआ है और निचले क्षोभमंडल (लोअर ट्रोपोस्फेयर) स्तर पर एक ट्रफ रेखा बिहार से नागालैंड तक बनी हुई है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण निचले क्षोभमंडल स्तर पर पूर्वोत्तर असम पर स्थित है। बंगाल की खाड़ी से उत्तर-पूर्व भारत तक तेज़ दक्षिण-पश्चिमी हवाएँ चल रही हैं। उनके प्रभाव में:

अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में सभी स्थानों पर व्यापक रूप से, 01 मई, 2024 को सिक्किम में छिटपुट ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम वर्षा/हिमपात के साथ अलग-अलग स्थानों पर गरज और चमक के साथ तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।

01-02 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय में तथा 01-03 मई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है; 01 और 02 मई को अरुणाचल प्रदेश और 02 मई 2024 को दक्षिण असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होगी।

3 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से :

  1. 03-06 मई 2024 के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में गरज और बिजली के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा/हिमपात होने की संभावना है।
  2. 04-06 मई 2024 के दौरान हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पंजाब, राजस्थान एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर गरज और बिजली गिरने के साथ बहुत हल्की/हल्की वर्षा होने की संभावना है।
  3. 01-03 मई, 2024 के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में तेज़ सतही हवाएँ (25-35 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में वर्षा की गतिविधि होने की संभावना है I 05-08 मई, 2024 के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल तथा माहे में गरज और बिजली के साथ छिटपुट, हल्की से मध्यम वर्षा होगी।

आगामी 5 दिनों के लिए लू (हीट वेव), गर्म रातों और गर्मी एवं उमस वाले आर्द्र (ह्यूमिड) मौसम की चेतावनी

गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी झारखंड, उत्तरी ओडिशा और रायलसीमा में 03 मई तक अधिकतम तापमान 44-47 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने और उसके बाद कम होने की संभावना है।

गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगालऔर , झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में 01-02 मई के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, झारखंड के अलग-अलग इलाकों में 01-02 मई के दौरान कई स्थानों पर लू (हीट वेव) से भीषण लू (सीवेयर हीट वेव) चलने की संभावना है और उसके बाद अगले 3 दिनों के दौरान क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति रहने के बाद इसकी तीव्रता में कमी आएगी।

अगले 3 दिनों के दौरान रायलसीमा के अलग-अलग हिस्सों में लू (हीट वेव) से भीषण लू (सीवेयर हीट वेव) की स्थिति बनी रहने की संभावना है और उसके बाद के 2 दिनों के दौरान भी लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

अगले 4-5 दिनों के दौरान 01 और 02 मई को केरल में 01-03 मई के दौरान तमिलनाडु में लू चलने के साथ ही तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना है।

01-05 मई के दौरान कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात राज्य के अलग-अलग हिस्सों में और 03-05 मई के दौरान मराठवाड़ा में लू चलने की संभावना है।

अगले 5 दिनों के दौरान तटीय कर्नाटक और केरल और माहे में और 01 मई, 2024 को पश्चिम असम में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में 01-03 तारीख को, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 03-05 मई के दौरान तथा ओडिशा एवं गंगीय पश्चिम बंगाल में 01 तथा 02 मई, 2024 को रात में मौसम के गर्म बने रहने की संभावना है।

Editor

Recent Posts

आज दिखेगी ‘प्लैनेटरी परेड’, सूर्यास्त के बाद एक साथ नजर आएंगे छह ग्रह

आज सूर्यास्त के बाद आसमान की ओर देखने वाले लोगों को एक विशेष नज़ारा देखने…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में माइक्रोन सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इंडिया की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट और पैकेजिंग – ATMP सुविधा का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में माइक्रोन सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड…

11 घंटे ago

भारत ने इस्राइल में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों से कड़ी सावधानी बरतने का परामर्श जारी किया

भारत ने इस्राइल में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों से क्षेत्र में वर्तमान स्थिति को…

12 घंटे ago

इसराइल और अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, इजराइल में आपातकाल घोषित

इस्राइल और अमरीका ने आज ईरान पर हमले किए। राजधानी तेहरान सहित ईरान के कई…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के अजमेर में राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान और 17,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अजमेर में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने आज के…

12 घंटे ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बोत्सवाना से आए 9 चीतों का स्वागत किया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने 28 फरवरी, 2026 को बोत्सवाना…

12 घंटे ago