भारत

मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में गरज, बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं के साथ बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में गरज, बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं के साथ बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। पूर्वी और मध्य भारत में भी मंगलवार तक ऐसी ही मौसम की स्थिति रहने की बहुत संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ओलावृष्टि और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। राजस्थान के छिटपुट स्थानों पर धूल भरी आँधी की भी संभावना है।

इस बीच, दिल्ली और आसपास के कुछ क्षेत्रों में आज हल्की बूंदाबांदी के साथ दिन की शुरुआत हुई। गरज के साथ मध्यम से मूसलाधार बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने संभावना व्‍यक्‍त की है कि उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान अगले 24 घंटों के दौरान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है, जबकि अगले 3 दिनों तक इसमें कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

Editor

Recent Posts

आईपीएल क्रिकेट में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हराया

आईपीएल क्रिकेट में, सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हरा दिया।…

5 घंटे ago

अमेरिका की नाकाबंदी के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता…

5 घंटे ago

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय…

5 घंटे ago

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में अनौपचारिक मंत्रियों के समूह ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत की तैयारियों की समीक्षा की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गठित आईजीओएम ने नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-2…

5 घंटे ago

राष्‍ट्र के नाम अपने संबोधन ने प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, उनकी सरकार महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर बाधा को दूर करेगी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इसके गठबंधन सहयोगियों ने महिला आरक्षण का…

5 घंटे ago