मौसम विभाग ने अगले पांच दिन दक्षिण भारत में लू की स्थिति जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने कहा कि अगले पांच दिन तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पुद्दुचेरी में लू की स्थिति बनी रहेगी। अगले दो दिन पश्चिम बंगाल, सिक्किम और गुजरात में भी लू जारी रहेगी।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान ओडिसा और बिहार में भीषण गर्मी जारी रहने का भी अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने कहा कि अगले दो दिन असम, त्रिपुरा, गुजरात, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में और 3 मई तक गोवा, केरल और कर्नाटक में गर्म और आर्द्र मौसम रहेगा।
इस बीच, मौसम विभाग ने कहा कि अगले 5 दिन अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में वर्षा, बर्फबारी, तूफान और तेज हवाएं चलेंगी। विभाग ने कल पंजाब में बारिश, आंधी, बिजली, तेज़ हवाएं और धूल भरी आंधी की भी भविष्यवाणी की है।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने…
देश के आईटीआई इकोसिस्टम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधान मंत्री कौशल और रोजगार…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम…
भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के माध्यम से अगली पीढ़ी की चिकित्सा पद्धतियों के विकास में तेजी…
पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से…