मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले पांच दिनों तक देश के पूर्वी हिस्से में लू का प्रकोप जारी रहेगा। बुधवार से इसका दायरा और बढने की संभावना है। पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में भी लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने भीतरी कर्नाटक, ओडिसा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में भी तेज गर्मी पडने की आशंका जताई है।
ओडिसा, रायलसीमा, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में तेज और अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…