भारत

मौसम विभाग ने दिल्ली में भारी बारिश की आशंका व्‍यक्‍त की, सभी निजी और सरकारी स्कूल आज बंद रहेंगे

दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्र में कल रात भारी वर्षा के कारण कई स्‍थानों पर जलभराव को देखते हुए राजधानी के सभी निजी और सरकारी स्कूल आज बंद रहेंगे। दिल्ली सरकार की शिक्षा मंत्री आतिशी ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा है कि जलभराव और लोगों की परेशानी को देखते हुए दिल्‍ली सरकार ने यह निर्णय लिया है।

मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में भारी बारिश की आशंका व्‍यक्‍त की है। इंडिगो, एयर इंडिया, विस्तारा और स्पाइसजेट सहित कई एयरलाइनों ने भी उड़ानों को डायवर्ट करने के बारे में दिशानिर्देश जारी किये हैं और यात्रियों से समय से पहले निकलने का परामर्श जारी किया है।

दिल्ली के उप-राज्‍यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भी शहर में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सभी अधिकारियों से सतर्क रहने को कहा है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्‍होंने कोचिंग सेंटर सहित जलभराव की संभावना वाले स्‍थानों पर नजर रखने को कहा है।

इस बीच, मौसम विभाग ने एक परामर्श जारी करके दिल्‍ली में आवश्यकता न होने पर बाहर जाने से बचने का कहा है विभाग ने राजधानी में 5 अगस्त तक तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

Editor

Recent Posts

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते हुए दूसरे सैन्य अभियान की घोषणा की

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…

25 मिनट ago

कतर और यूक्रेन ने रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की दोहा यात्रा के दौरान यूक्रेन और कतर ने रक्षा…

27 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान…

29 मिनट ago

19वें आईपीएल के उद्घाटन मैच में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया

आईपीएल में आज मुम्‍बई में मुम्‍बई इंडियन्‍स का सामना कोलकाता नाइट राईडर्स से होगा। मैच…

31 मिनट ago

मौसम विभाग का देश के अधिकांश हिस्सों में आंधी-तूफान का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान…

35 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री, महामहिम प्रिंस मोहम्मद…

13 घंटे ago