भारत

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपेट जिले में मूसलाधार बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपेट जिले में मूसलाधार बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख बालाचंद्रन ने कहा कि कम दबाव का क्षेत्र 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और चेन्नई तट से 320 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके कल तड़के उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र तट के बीच टकराने की संभावना है। इसके अलावा लगभग दस जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश जारी रहेगी।

इस बीच, मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन, उप मुख्यमंत्री उदयनिधि और अन्य मंत्री क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं और अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे हैं।

भारतीय तटरक्षक बल ने कहा है कि 29 दल जिलों में आपात स्थिति में बचाव और राहत कार्य के लिए तैयार हैं और चेन्नई में दस दलों को तैयार रखा जाएगा। राहत कार्य के लिए राष्‍ट्रीय और राज्‍य आपदा मोचल बल के दलों को भी तैयार रखा गया है।

Editor

Recent Posts

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

13 मिनट ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रय विठोबा भरणे ने मुलाकात की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री…

22 मिनट ago

पीयूष गोयल ने WTO में सुधारों को पारदर्शी, समावेशी और सदस्य-संचालित प्रक्रिया के माध्यम से लागू करने का आह्वान किया, जिसमें विकास को केंद्र में रखा जाए

विश्व व्यापार संगठन(डब्ल्यूटीओ) का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 26 मार्च 2026 को कैमरून के याउंडे में…

25 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बालेंद्र शाह को नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बालेंद्र शाह को नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण…

31 मिनट ago