मौसम

मौसम विभाग ने गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आज तेज वर्षा की सम्‍भावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आज तेज वर्षा की सम्‍भावना व्‍यक्‍त की है। विभाग ने इसे देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्‍य कई राज्‍यों के मौसम में भी बदलाव दिख सकता है।

आईएमडी ने मौसम में इस बदलाव का कारण मराठवाड़ा क्षेत्र में निचले क्षोभमंडल स्तर पर मौजूद एक चक्रवाती परिसंचरण को कहा है। अगले 3 से 4 दिनों के दौरान कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और आंध्र प्रदेश में हल्की या मध्यम बारिश के अलावा बिजली और तेज़ हवाओं का अनुमान है।

बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक ऐसी ही स्थिति की आशंका है। वहीँ दूसरी ओर, 13 जून तक पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में आने वाले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की उम्मीद है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने मिया अमोर मोटली को बारबाडोस के चुनावों में उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस के चुनावों में मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार…

22 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश में संसदीय चुनावों में बीएनपी की जीत पर तारिक रहमान को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने पर…

23 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी कल असम का दौरा करेंगे; गुवाहाटी में 5,450 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 फरवरी, 2026 को असम का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10:30…

25 मिनट ago

सीसीआई ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में लगभग 6.63% अल्पांश शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में 6.63% अल्पांश…

6 घंटे ago

ICC T20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया

ICC टी-ट्वेंटी विश्व कप में कल रात ग्रुप-ए के मैच में भारत ने नामीबिया को…

6 घंटे ago