फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ ने यूरोपीय संसद के मतदान पूर्व सर्वेक्षण में प्रतिद्वंद्वी नेता मरीन ले पेन की नेशनल पार्टी की बड़ी जीत को देखते हुए फ्रांस की संसद को भंग करने की घोषणा की है। इसके साथ ही राष्ट्रपति मैक्रॉ ने देश में समय से पहले संसदीय चुनाव कराने का निर्णय लिया है। यह चुनाव इस महीने के अंत में होंगे। यूरोपीय संसद के लिए हुए मतदान से जुडे पूर्व सर्वेक्षण के अनुसार विपक्षी दल को 32 प्रतिशत मत मिलने की सम्भावना है जो राष्ट्रपति मैक्रॉ की रीनासा पार्टी को मिलने वाले मतों से दोगुने से भी अधिक है। राष्ट्रपति मैक्रॉ ने कहा कि 30 जून और 7 जुलाई को दो दौर का मतदान होगा। राष्ट्रपति मैक्रॉ ने टेलीविज़न संबोधन में इस अप्रत्याशित निर्णय की घोषणा की।
संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…
अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…
जी-7 देशों ने बढ़ती तेल और डीजल की कीमतों को कम करने के लिए बड़ा…
भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…
भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…
मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…