मौसम विभाग ने गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आज तेज वर्षा की सम्भावना व्यक्त की है। विभाग ने इसे देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य कई राज्यों के मौसम में भी बदलाव दिख सकता है।
आईएमडी ने मौसम में इस बदलाव का कारण मराठवाड़ा क्षेत्र में निचले क्षोभमंडल स्तर पर मौजूद एक चक्रवाती परिसंचरण को कहा है। अगले 3 से 4 दिनों के दौरान कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और आंध्र प्रदेश में हल्की या मध्यम बारिश के अलावा बिजली और तेज़ हवाओं का अनुमान है।
बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक ऐसी ही स्थिति की आशंका है। वहीँ दूसरी ओर, 13 जून तक पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में आने वाले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की उम्मीद है।
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्लू) सर्बानंद सोनोवाल ने ओडिशा के पारादीप स्थित…
इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने 62,500 करोड़ रुपये के बजट के साथ मोबाइल…
भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक आज जयपुर में संपन्न हुई। इस…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई/आयोग) ने कार्टेलाइजेशन (गुटबंदी) के प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 (अधिनियम) की धारा 27 के अंतर्गत दिनांक…
हाल के हफ़्तों में चीनी की कीमतें बढ़ी हैं। 20 जुलाई 2026 को यह ₹48.18…