भारत

मौसम विभाग ने आज राजस्‍थान, बिहार, हिमाचल प्रदेश, मध्‍य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज पूर्वी राजस्थान, बिहार, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय क्षेत्र, झारखंड, केरल, माहे और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में भी दिन भर मध्यम से तेज वर्षा होने की संभावना है।

मध्‍य प्रदेश में वर्षा जारी है, राज्य के 30 जिलों में कल से भारी बारिश हो रही है। नीमच जिले के सिंगौली में सर्वाधिक दस दशमलव पांच इंच बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज 14 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 21 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। सभी प्रमुख नदियों पर बने बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे नदी किनारे के गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए है।

मौसम विभाग ने आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्किम और ओडिशा के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और तेज़ हवा के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। राजधानी दिल्‍ली के वसंत विहार सहित कई इलाकों में कल रात तेज वर्षा के बाद जगह-जगह पानी भर गया।

Editor

Recent Posts

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश किया

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश…

4 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने कहा- भारत-अमरीका व्यापार वार्ता सही दिशा में जारी, समझौते को अंतिम रूप दिया जा रहा है

विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमरीका के बीच व्यापार…

4 घंटे ago

नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक कल दिल्ली घोषणा के साथ संपन्न

नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक कल दिल्ली घोषणा के…

4 घंटे ago

बिहार में वैशाली के राघोपुर में नाव दुर्घटना में 13 लोगों की मौत

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में कल रात एक नाव गंगा नदी…

5 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने मंत्रिपरिषद और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया

सूचना और प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने अपने पद और…

5 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद…

5 घंटे ago