भारत

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत के बायोफार्मा स्टार्टअप परितंत्र को मजबूत करने और बायोइकोनॉमी के विकास में तेजी लाने पर एक गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में “भारत में बायोइकोनॉमी अवसर: नवाचार और विकास को बढ़ावा देने में स्टार्टअप्स की भूमिका” विषय पर एक उच्च-स्तरीय गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक का आयोजन उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने नीति आयोग और नीति फ्रंटियर टेक हब के सहयोग से किया था। इस बैठक में नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के दिग्गजों और बायोफार्मा स्टार्टअप्स ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य भारत की बायोइकोनॉमी के विकास को तेज करने के उपायों पर चर्चा करना था।

अपने संबोधन में, पीयूष गोयल ने भारत की वैज्ञानिक क्षमताओं और उद्यमशीलता प्रतिभा का उपयोग करके भारत को बायोइकोनॉमी में विश्व स्तर पर अग्रणी देश (ग्लोबल लीडर) के रूप में स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने तेजी से मंजूरी मिलने, वित्त तक बेहतर पहुंच, साझा बुनियादी ढांचे और उद्योग, शिक्षा जगत तथा सरकार के बीच मजबूत सहयोग के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने गोलमेज बैठक से निकले सुझावों पर एक निश्चित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई करने का भी आह्वान किया।

बैठक में चर्चाओं का मुख्य केंद्र बायोफार्मा स्टार्टअप परितंत्र को मजबूत करना था। इसके लिए नियमों को सरल बनाने, तेजी से मंजूरी देने, ‘रेगुलेटरी सैंडबॉक्स’ (नियंत्रित और सीमित परीक्षण वातावरण) लागू करने, ‘सिंगल विंडो क्लीयरेंस’ की सुविधा देने, वैश्विक नियमों के साथ तालमेल बिठाने और पेटेंट आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने पर जोर दिया गया।

केंद्रीय बजट 2026-27 में घोषित ‘बायोफार्मा शक्ति’ के महत्व पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही, प्रयोगशालाओं, परीक्षण सुविधाओं और क्लिनिकल ट्रायल सुविधाओं जैसे साझा बुनियादी ढांचे को विकसित करने की आवश्यकता पर बात की गई, ताकि लागत कम हो सके और स्टार्टअप्स अपने नवाचारों का विस्तार कर सकें।

नीति आयोग की डिस्टिंग्विश्ड फेलो देबजानी घोष ने एक वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बायोइकोनॉमी बनाने के लिए स्टार्टअप्स, उद्योग, शिक्षा जगत और सरकार के बीच सहयोग के महत्व को उजागर किया। नीति आयोग के सदस्य प्रो. गोवर्धन दास ने अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैज्ञानिक खोजों को व्यावसायिक रूप से उपयोगी उत्पादों में बदलने की आवश्यकता पर जोर दिया।

गोलमेज बैठक में स्वदेशी ‘लाइफ साइंसेज’ विनिर्माण को मजबूत करने, प्रयोगशाला उपकरणों और अभिकर्मकों के लिए कस्टम क्लीयरेंस में तेजी लाने, तथा सरकारी योजनाओं और नियामक सहायता तक पहुंच को सरल बनाने के उपायों पर भी चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने विभिन्न मंत्रालयों के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत पर जोर दिया, ताकि सुसंगत नीतिगत कदम उठाए जा सकें और इस क्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों का तेजी से समाधान किया जा सके।

Editor

Recent Posts

2027 के विधानसभा चुनावों से पहले, निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की

निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों की…

4 घंटे ago

एशियाई चैम्पियंस हॉकी प्रतियोगिता में भारत की लगातार पांचवीं जीत, सेमीफाइनल में कोरिया से मुकाबला

एशियाई चैंपियंस हॉकी प्रतियोगिता में कल शाम भारत ने दक्षिण कोरिया को आठ-शून्य से हरा…

4 घंटे ago

अमेरिका में आज रात मध्यावधि चुनाव होंगे

अमरीका में आज मध्यावधि चुनाव होंगे। इन महत्वपू्र्ण चुनावों का असर राष्ट्रपति ट्रम्प के विधायी…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और प्रदर्शनी 2026’ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर…

19 घंटे ago