भारत

मौसम विभाग ने पश्चिमी, मध्य और तटवर्ती क्षेत्रों में अगले 2-3 दिन मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया

मौसम विभाग ने देश के पश्चिमी, मध्‍य और तटवर्ती क्षेत्रों में अगले 3-4 दिनों तक मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्त किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तरी गुजरात के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र पिछले छह घंटों में पश्चिम दिशा की ओर बढ गया है और इसके समूचे गुजरात में धीरे-धीरे पश्चिम-दक्षिण पश्चिम दिशा में बढने की संभावना है। इसके 29 तारीख सवेरे तक सौराष्‍ट्र और कच्‍छ तट तथा पाकिस्‍तान के समीपवर्ती इलाकों और उत्तर पूर्व अरब सागर में पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि इसके प्रभाव से गुजरात में सौराष्‍ट्र और कच्‍छ, राजस्‍थान, तटवर्ती कर्नाटक, केरल, माहे, झारखंड, कोंकण और गोवा, ओडिशा, मध्‍य महाराष्‍ट्र, छत्तीसगढ, तेलंगाना, अण्‍डमान और निकोबार द्वीप समूह में इस महीने की 31 तारीख तक मूसलाधार हो सकती है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

57 मिनट ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

1 घंटा ago

इंडिगो की फ्लाइट की दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई

इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट की आज सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेवर एयरपोर्ट) के प्रथम चरण का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमान पत्तन का…

1 घंटा ago

अंतर-राज्य संरक्षण प्रयासों से गुजरात में एक दशक बाद गोडावन के चूजे को सफलता पूर्वक अंडे से निकाला गया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज गंभीर रूप से लुप्तप्राय…

1 घंटा ago