भारत

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में देश के कई हिस्सों में वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, तेलंगाना, ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, करईकल और कर्नाटक में कहीं-कहीं भारी वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

मौसम विभाग ने कहा है इसी अवधि में मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र, झारखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार द्वीप समूह तथा दक्षिणी और उत्‍तरपश्चिम क्षेत्र सहित देश के अधिकांश भागों में भी गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवा चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में सौराष्‍ट्र और कच्‍छ के तटीय भागों में कहीं-कहीं अत्‍यधिक गर्मी और उमस बने रहने का अनुमान जताया है।

इस बीच दिल्‍ली में आज आंधी, तूफान के साथ वर्षा होने के आसार हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में बारिश नहीं हुई और सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 53 प्रतिशत दर्ज किया गया।

उधर, ओडिशा के उत्‍तर पश्चिम क्षेत्र में आए तूफान के कारण राज्य के कई हिस्‍सों में कल से बारिश हो रही है। कल देर रात राजधानी भुवनेश्‍वर और कटक सहित आस-पास के इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा कि भुनवेश्‍वर में 76 दशमलव 8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई, जो कि इस वर्ष सबसे अधिक है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की; 200वीं जयंती समारोहों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…

3 घंटे ago

केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक 2026 की अध्यक्षता की

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…

3 घंटे ago

भारत और कुवैत ने ऊर्जा और व्यापार आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष के बजाय संवाद और कूटनीति पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…

4 घंटे ago

सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए PLI योजना के तीसरे राउंड के तहत 52 नए आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की

सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तीसरे राउंड के…

4 घंटे ago

राष्ट्र आज समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

राष्‍ट्र आज समाज सुधारक और महान जनसेवक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि…

4 घंटे ago

पश्चिम एशिया संघर्ष समाप्‍त करने के लिए अमरीका और ईरान की आज इस्‍लामाबाद में वार्ता

पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने के लिए अमरीका और ईरान के बीच आज इस्लामाबाद…

4 घंटे ago