भारत

मौसम विभाग ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी जारी रहने का अनुमान व्‍यक्त किया

मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में कल तक भीषण गर्मी जारी रहेगी। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 4 दिनों के दौरान तटीय गुजरात और कल तक केरल तथा माहे में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा। मौसम विभाग के वरिष्‍ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने बताया कि इस महीने की 11 तारीख तक उत्तर-पूर्वी भारत में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

राजस्‍थान में हीट वेव जारी है। कुछ इलाका महाराष्‍ट्र का टेम्‍परेचर जो है 41, 43 दर्ज है। अहमदाबाद, वहीं मध्‍यप्रदेश का जैसे नोगांव और भोपाल, ग्‍वालियर ये 41, 43 और जो पूर्व भारत और जैसे दक्षिण-पूर्व भारत जैसे साउथ-ईस्‍ट पेनिनसुला और ईस्‍ट इंडिया अ‍भी बारिश जारी है वो इलाका में और ये रहेगा दो से तीन दिन तक!

देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की आशंका नहीं है। इस बीच दिल्ली में आज दिन के दौरान तेज हवाएँ चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

23 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

23 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

2 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

2 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

2 दिन ago