खेल

एशिया कप टी-20 क्रिकेट में, भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया

भारत ने एशिया कप क्रिकेट में पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया है। इस जीत से भारत की सुपर फ़ोर में पहुंचने की संभावना बढ़ गई है।

दुबई में कल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम केवल 126 रनों पर सिमट गई। जवाब में भारत ने केवल तीन विकेट खोकर पच्चीस गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने तीन, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा ने 31 रनों तथा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 47 रनों की पारी खेली।

मैच के बाद अपने संबोधन में कप्‍तान सूर्य कुमार यादव ने पहलगाम आतंकी हमले का जि़क्र करते हुए टीम की जीत को भारतीय सशस्‍त्र बलों को समर्पित किया। उन्‍होंने कहा कि भारतीय टीम पीड़‍ितों के परिवारों के साथ खड़ी है।

इससे पहले भारत ने संयुक्‍त अरब अमीरात को हराया था। भारतीय टीम ने मेजबान यूएई को सिर्फ 57 रनों पर ही ढेर कर दिया था।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

7 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

9 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

9 घंटे ago