प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंजीनियर्स दिवस के अवसर पर भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनके अग्रणी योगदानों ने भारत के आधुनिक इंजीनियरिंग की नींव रखी।
प्रधानमंत्री ने आज X पर अपने संदेश में कहा: “आज इंजीनियर्स दिवस पर मैं सर एम. विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिनकी प्रतिभा ने भारत की इंजीनियरिंग पटल पर अमिट छाप छोड़ी है। मैं उन सभी इंजीनियर्स को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं, जो अपनी रचनात्मकता और दृढ़ संकल्प के माध्यम से नवाचार को आगे बढ़ा रहे हैं और विभिन्न क्षेत्रों में कठिन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। हमारे इंजीनियर्स, विकसित भारत के निर्माण के सामूहिक प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।”
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज दीपोत्सव का दसवां संस्करण मनाया जाएगा। इस वर्ष दीपोत्सव…
भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने यूरोपीय संघ के प्रमुख अनुसंधान एवं नवाचार कार्यक्रम होराइज़न…
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने वर्ष 2027 की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं…