भारत

तमिलनाडु में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) पार्टी प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया

तमिलनाडु में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) पार्टी प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। 51 वर्षीय विजय ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के.ए. सेंगोत्तैयान, एन. आनंद, सी.टी.आर. निर्मल कुमार, पूर्व आईआरएस अधिकारी अरुण राज और आदव अर्जुन के साथ राज्यपाल से मुलाकात की। टीवीके ने 108 सीटें जीतीं हैं। श्री विजय ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था, इसलिए उन्हें एक सीट से इस्तीफा देना पड़ेगा।

आज सुबह कांग्रेस नेता गिरीश चोडंकर और पार्टी के अन्य नेताओं ने टीवीके प्रमुख से मुलाकात कर पांच विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा। इसी से संबंधित एक घटनाक्रम में विदुथलाई चिरुथिगल काची- वीसीके प्रमुख थोल. थिरुमावलवन ने कहा है कि उनकी पार्टी टीवीके के गठबंधन में शामिल होने के निमंत्रण पर विचार करेगी। वर्तमान में, वीसीके डीएमके के साथ गठबंधन में है। इस पार्टी के दो विधायक हैं।

इससे पहले, राज्यपाल ने संवाददाताओं को बताया कि वे एक-दो दिन में सबसे बड़ी पार्टी, टीवीके को सरकार बनाने के लिए बुलाने का अंतिम निर्णय लेंगे।

एक अन्य घटनाक्रम में, अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) के निर्वाचित विधायकों का एक वर्ग पार्टी नेतृत्व से टीवीके का समर्थन करने की मांग कर रहा है।

टीवीके के समर्थन को लेकर द्रविड मुनेत्र कषगम (डीएमके) और कांग्रेस के बीच लंबे समय से गठबंधन में रहे दलों के बीच दरार बढ़ती जा रही है। डीएमके नेता और प्रवक्ता कनिमोई एनवीएन सोमू ने कहा कि अगर कांग्रेस ने ऐसा किया है, तो यह डीएमके पर बड़ा प्रहार है। उन्होंने कहा कि डीएमके ने मुश्किल समय में कांग्रेस का साथ दिया है।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने चाय में दो कीटनाशकों- एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड…

2 मिनट ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

1 घंटा ago

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

9 घंटे ago