हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। राज्य के मंडी जिले में कल सबसे अधिक 223 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश जारी हैl बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग लापता है। बीती रात हुई तेज वर्षा और बादल फटने की घटनाओ से मंडी जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए राहत बचाव अभियानों के जरिए 99 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
इस बीच लगतार बारिश के चलते भूस्खलन की आशंका से मंडी, काँगड़ा और हमीरपुर जिलों में शिक्षण संसथान आज भी बंद हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और प्रशासन द्वारा लगातार राहत व् बचाव कार्य जारी है।
मौसम विभाग ने आज और कल राज्य के अधिकतर हिस्सों में तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सरकार ने लोगों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…