भारत में अत्यधिक गरीबी दर 27 दशमलव एक प्रतिशत से घटकर 2 दशमलव 6 प्रतिशत हो गई है, और लगभग 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ चुके हैं।
विश्व बैंक की नई रिपोर्ट का हवाला देते हुए केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार का अगला लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि जो लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ चुके हैं, वे फिर से गरीबी के नीचे न जाए, साथ ही उन लोगों के जीवन स्तर में सुधार करना है जो अभी भी गरीबी रेखा के नीचे हैं।
डॉ. आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में कल आयोजित कार्यशाला में कृषि मंत्रालय ने कहा कि कृषि क्षेत्र की विकास दर 4 दशमलव चार-पांच प्रतिशत तक पहुंच गई है।





