राजस्थान रॉयल्स ने कल रात लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही राजस्थान की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना भी बनी हुई है। राजस्थान रॉयल्स ने 221 रन का लक्ष्य सात विकेट के नुकसान पर पांच गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। वैभव सूर्यवंशी ने 93 रन की शानदार पारी खेली। वैभव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। यह मैच कोलकाता में शाम साढे सात बजे से शुरू होगा।





