झारखंड में, दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर-चक्रधरपुर रेल खंड पर तीसरी लाइन का रेल यातायात बहाल कर दिया गया है। इस लाइन से सबसे पहले मालगाड़ी को रवाना किया गया। इसके बाद हावड़ा-मुंबई गीतांजलि सुपरफास्ट ट्रेन को गुजरने की अनुमति दी गई। चक्रधरपुर मंडल के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने कहा है कि अप और डाउन लाइन पर यातायात बहाल करने के लिए तेजी से कार्य चल रहा है। चक्रधरपुर रेलवे मंडल के अंतर्गत पोटोबेड़ा गांव के पास बडाबांबो और खरसावा रेलवे स्टेशनों के बीच कल सुबह हावड़ा-मुंबई मेल की 18 बोगियों के पटरी से उतरने के बाद इस खंड पर रेल यातायात बाधित है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…
यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की दोहा यात्रा के दौरान यूक्रेन और कतर ने रक्षा…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान…