भारत

ओडिशा में चक्रवाती तूफान मोन्था के प्रभाव से राज्य के दक्षिणी और तटीय ज़िलों में आज सुबह से ही बारिश जारी

ओडिशा में, भीषण तूफ़ान के प्रभाव से राज्य के दक्षिणी और तटीय ज़िलों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने आज भुवनेश्वर में तैयारियों का आकलन करने के लिए उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री माझी ने दक्षिणी ओडिशा के गंजम और गंजपति ज़िलों से लोगों को सुरक्षित निकालने के अभियान का जायज़ा लिया।

ओडिशा सरकार भीषण चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के दौरान राज्य में किसी भी तरह की जनहानि न हो, इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। 1,871 गर्भवती महिलाओं सहित 11,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। प्रशासन आठ रेड ज़ोन जिलों, मलकानगिरी, कोरापुट, रायगढ़, गंजम, गजपति, कंधमाल, कालाहांडी और नबरंगपुर पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, जिनके इस भीषण चक्रवाती तूफान से सबसे अधिक प्रभावित होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सभी जिला प्रशासनों को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने और क्षेत्रीय अधिकारियों की चौबीसों घंटे उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है। ओडिशा के 11 जिलों में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र आज से कम से कम दो दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं। भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कर दी और कुछ का मार्ग परिवर्तित कर दिया है, जबकि भुवनेश्वर और विशाखापत्तनम के बीच उड़ानें आज के लिए रद्द कर दी गई हैं। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…

3 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों की विपणन पद्धतियों के वैधानिक नियमन की आवश्‍यकता की जांच के लिए केंद्र सरकार को समिति गठित करने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने डॉक्‍टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्‍य फायदों सहित फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों…

3 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…

3 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने युवा नेतृत्व वाले क्षय रोग उन्मूलन प्रयासों को गति देने के लिए जोश टीमों का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

3 घंटे ago

भारत ने 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में क्षेत्रीय ऊर्जा सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा पर बल दिया

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…

3 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा तीन पत्रकारों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…

3 घंटे ago