insamachar

आज की ताजा खबर

In response to Iranian attacks on ships in Hormuz, the US resumed the blockade of Iranian ports.
अंतर्राष्ट्रीय

होर्मुज में जहाजों पर ईरानी हमलों के जवाब में अमरीका ने ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी फिर शुरू की

होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रने वाले व्‍यापारिक जहाज़ों पर ईरान के हालिया हमलों के जवाब में अमरीका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी फिर शुरू कर दी है। अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल़्ड ट्रंप ने कहा कि अन्य देशों के लिए होर्मुज़ का रास्ता खुला है, लेकिन ईरान के लिए यह रास्‍ता बंद रहेगा। डॉनल़्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अमरीका आज रात ईरान पर हमला करने वाला है। उन्होंने कहा कि जब तक ईरान बातचीत के लिए तैयार नहीं होता, तब तक अमरीका उसके सभी बिजली संयंत्रों और पुलों को निशाना बनाएगा।

इस बीच, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने बड़े पैमाने पर हमले करते हुए बहरीन में हथियारों और भंडारण केंद्रों को निशाना बनाया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *