अंतर्राष्ट्रीय

ईरान ने अमरीकी हमलों के जवाब में जॉर्डन, बहरीन और कुवैत में अमरीका के सैन्य ठिकानों पर हमले किए

ईरान की इस्‍लामिक रेवोलुशनरी गार्ड कोर ने जार्डन, बहरीन और कुवैत में अमरीका के सैन्‍य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की जिम्‍मेदारी ली है। ईरान ने इसे हाल में उसके सैन्‍य ठिकानों पर अमरीका द्वारा किए गए हमलों का जवाब बताया है।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार इस कार्रवाई में जॉर्डन के प्रिंस हसन हवाई अड्डे, बहरीन के शेख इसा हवाई अड्डे और कुवैत में अली-अल-सलेम और अहमद-अल-जाबेर हवाई अड्डों को निशाना बनाया गया। आईआरजीसी ने दावा किया है कि इससे ईंधन भंडार, गोला-बारूद भंडारण प्रतिष्‍ठानों, वायु रक्षा प्रणालियों और रॉडार ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्‍य में आगे किसी भी तरह की सैन्‍य कार्रवाई करने पर अमरीका को चेतावनी दी है। ये दावे अमरीकी सेंट्रल कमान-सेंटकॉम के प्रमुख अभियान के बाद आये है, जिसमें ईरान में कई जगहों पर आक्रामक हमले किए गए। इन हमलों में कई सैन्‍य प्रतिष्‍ठानों को निशाना बनाया गया ताकि अंतर्राष्‍ट्रीय समुद्री व्‍यापार में बाधा डालने की ईरान की क्षमता को कमजोर किया जा सके। अमरीका ने कहा है कि ये हमले होर्मुज जलडमरूमध्‍य की सुरक्षा और आवाजाही में स्‍वतंत्रता सुनिश्चित करने के उद्देश्‍य से किए गए थे।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

14 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

14 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago