खेल

तैराकी में, धनिधि देसिंघु और श्रीहरि नटराज ने यूनिवर्सलिटी कोटा के माध्यम से पेरिस-2024 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया

तैराकी में, धनिधि देसिंघु और श्रीहरि नटराज ने यूनिवर्सलिटी कोटा के माध्यम से पेरिस-2024 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। इस संबंध में भारतीय तैराकी महासंघ ने घोषणा की।

फरवरी में, 14 वर्षीय धनिधि ने फिलीपींस में आयोजित 11वीं एशियाई ग्रुप एक्वेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की सौ मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में चौथा स्‍थान हासिल किया। धिनिधि महिलाओं की दो सौ मीटर फ्रीस्टाइल में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक हैं। उन्‍होंने वर्ष 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगापुर, भारत और मलेशिया में आयोजित स्पर्धाओं में दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीते।

वहीं, दो सौ मीटर फ़्रीस्टाइल में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक शीर्ष तैराक, नटराज ने पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्‍पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

Editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस वर्ष सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति से कक्षा 6 के विद्यार्थियों को छूट देने पर विचार करने को कहा

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…

1 घंटा ago

अमेरिका ने भारत और 19 अन्य देशों से आयातित विशेष दवाओं पर टैरिफ हटाया

अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…

2 घंटे ago

भारत ने रोम में COFO 28 में वन एवं भू-दृश्य पुनर्स्थापन पहलों को प्रदर्शित किया

भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…

2 घंटे ago

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

14 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

14 घंटे ago